Kausambi News: 50 लीटर अवैध शराब बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार
कौशाम्बी, जुलाई 18 -- Kausambi News: अवैध शराब के खिलाफ थाना कड़ा धाम पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को कार्रवाई की। टीम ने ग्राम अंबाई बुजुर्ग कछार में छापा मारकर अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण में संलिप्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करन सरोज पुत्र पनचा और उसके पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों ग्राम अंबाई बुजुर्ग कछार के निवासी हैं। उनके कब्जे से 50 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग एक कुंतल महुआ लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया कि एक कुंतल और लहन दूसरी जगह नष्ट करवाई गई है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने स्पष्ट कहा कि जनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.