Kausambi News: 409 वाहनों का किया ई-चालान, दो सीज
कौशाम्बी, नवम्बर 2 -- Kausambi News: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन सेफ स्पीड के तहत रविवार को भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने प्रमुख मार्गों व दुर्घटना संभावित स्थलों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान तेज गति से वाहन चलाने एवं पिकअप व ट्रैक्टर जैसे मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान में 409 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि दो वाहन सीज किए गए। पुलिस ने चालकों को गति सीमा का पालन करने और हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ओवर स्पीडिंग में 240 वाहनों का हुआ ई-चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.