Kausambi News: 378 वाहनों का ई-चालान, जागरूक भी किया
कौशाम्बी, अगस्त 31 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए रविवार को सुबह से लेकर देर शाम तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थानों और यातायात टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की। माल वाहक पिकअप, ट्रैक्टर आदि वाहनों में सवारी नहीं बैठाने की हिदायत दी। कुल 378 वाहनों का ई-चालान किया गया।पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच के साथ वाहन अभिलेख, नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट और इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड की जांच की। अभियान के दौरान लोगों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया पर हेलमेट एवं चारपहिया में सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। नशे की हालत में वाहन न चलाने की भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.