Kausambi News: 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 962 मरीजों ने कराया इलाज
कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- Kausambi News: जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथिमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी केंद्रों पर विभिन्न रोगों से ग्रसित 962 मरीज पहुंचे। दो गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.संजय कुमार ने प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज, भरवारी-मंझनपुर का निरीक्षण किया। 56 चिकित्साधिकारी व 149 पैरामेडिकल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी 36 प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 962 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें डायबिटीज के 86, चर्मरोग के 113, हाइपरटेंशन के 13, नेत्र जांच के 25 व बुखार के 56 मरीज शामिल रहे। इनके अलावा 11 मरीज मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित पाए गए। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1712 मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.