Kausambi News: 33 केवी लाइन पर पेड़ों की होगी कटाई-छंटाई
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: आगामी त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए 33 केवी लाइन पर पेड़ों की कटाई-छंटाई कराई जाएगी। इसके लिए मंझनपुर और तहसील पावर हाउस के सभी कर्मचारियों को सुबह आठ बजे तक अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों को लोकेशन के साथ फोटो भेजनी होगी, ताकि कार्य जल्द पूरा कराया जा सके। बिजली विभाग का उद्देश्य पेड़ों की डालियों से लाइन में आने वाली बाधाओं को दूर कर त्योहारी सीजन में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनाए रखना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.