कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: शक्तिपीठ कड़ाधाम में नवरात्र समेत सावन मेला, आसाढ़ और अन्य बड़े मेलों व आम दिनों में कड़ाधाम स्थित मां शीतला के दरबार में श्रद्धालु नारियल के साथ चुनरी चढ़ाकर अरदास करते हैं। इन चुनरियों और गमछों की खास बात यह है कि इन्हें प्रयागराज जिले के लालगोपालगंज क्षेत्र के करीब 50 मुस्लिम परिवार पिछले 300 वर्षों से बनाते आ रहे हैं। चार पीढ़ियां बीतने के बाद भी इन परिवारों ने इस परंपरा को कायम रखा है। लालगोपालगंज निवासी एत्तेशामुद्दीन, निजामुद्दीन, ताहिर अहमद, निसार उल्ला समेत करीब 50 मुस्लिम परिवार श्रद्धा और पूरी शुद्धता के साथ माता की चुनरी व गमछा तैयार करते हैं। इसके बाद इनकी सप्लाई कड़ाधाम के अलावा विंध्याचल और मैहर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में की जाती है। यहां नारियल के साथ चढ़ाई जाने वाली इंटरलॉक चुनरी, द...