Kausambi News: 266 वाहनों का ई-चालान, दी गई हिदायत
कौशाम्बी, अक्टूबर 26 -- Kausambi News: यातायात नियमों का पालन कराने के लिए रविवार को जिलेभर में सुबह से रात तक वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस व यातायात टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान पिकअप तथा ट्रैक्टर समेत मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। ओवरस्पीड, हेलमेट, सीट बेल्ट और नंबर प्लेट की भी जांच हुई। नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 266 वाहनों का ई-चालान किया गया। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में चलने और नशे में वाहन न चलाने की हिदायत दी गई। यह भी पढ़ें- Kausambi News: नियमों का उल्लंघन करने पर 249 वाहनों का ई-चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.