Kausambi News: 247 साल पुरानी रामलीला में विदाई के समय छलक पड़े आंसू
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: दारानगर की ऐतिहासिक 247 साल पुरानी सजीव रामलीला में शुक्रवार रात विदाई का दृश्य हर किसी को भावुक कर गया। 13 दिनों तक भगवान राम, लक्ष्मण, माता जानकी और हनुमान के स्वरूपों का मंचन करने वाले कलाकारों की विदाई के समय श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं। करीब 80 वर्षीय प्रधान पुजारी पंडित चंद्रिका प्रसाद मिश्र के भावुक शब्द सुनकर वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। दारानगर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में शुक्रवार रात करीब एक बजे रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और प्रधान पुजारी ने भगवान के स्वरूपों की विदाई की। इस दौरान कलाकारों से लेकर आयोजन से जुड़े लोग तक भावुक हो उठे। प्रधान पुजारी करीब 30 वर्षों से रामलीला के दौरान 13 दिन तक सुबह-शाम आरती, पूजन और अन्य सेवाएं करते आ रहे हैं। विदाई के समय उन्होंने कहा, कितने वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.