कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: अजुहा चौकी पुलिस ने बुधवार को 22 लीटर महुए की देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि समदापर मजरा शाखा निवासी संतलाल सरोज को उसके घर के समीप से ही पकड़ा गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...