कौशाम्बी, सितम्बर 8 -- Kausambi News: सैनी क्षेत्र के कछुआ पावर हाउस अंतर्गत केसरिया गांव में करीब 20 दिनों से जले ट्रांसफार्मर के कारण बिजली आपूर्ति ठप थी। खबर को हिंदुस्तान ने सोमवार के अंक में 20 दिनों से तीस घरों की बत्ती गुल, हो रही है दिक्कत नाम शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। अधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। केसरिया गांव में लगे ट्रांसफार्मर जलने से गांव के करीब 30 परिवार पिछले 20 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर थे। बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कार्यों तक में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को समस...