कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के टिकरी मुजफ्फरपुर निवासी छोटेलाल सिंह ने बताया कि उसने अपने खेत में मिर्च की फसल लगा रखी थी। आरोप है कि मंगलवार की रात गांव के ही परदेशी ने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पूरी एक बीघा की खड़ी फसल उखाड़कर फेंक दी। ऐसा करने की धमकी उसने पहले ही दे रखी थी। पीड़ित को करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...