Kausambi News: 19 जुलाई को मनाया जाएगा हुसैन डे
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: चायल, संवाददाता। अंजुमन खुद्दाम मुहिब्बाने अहलेबैत की ओर से रविवार को हुसैन डे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात नौ बजे नीम सराय स्थित हुसैनी मस्जिद के सामने मरहूम दरवेश नजफ के आवास पर होगा। संस्था के सचिव डॉ. इमरान नजफ अलीमी ने बताया कि जलसे की सरपरस्ती प्रख्यात सूफी संत हजरत शेख अबू सईद शाह एहसानुल्लाह मोहम्मदी सफवी करेंगे, जबकि सदारत शेख हसन सईद सफवी करेंगे।मुख्य वक्ता के रूप में हजरत मौलाना सैयद शमीमुद्दीन अहमद (पटना, बिहार) एवं हजरत मौलाना अहमद हुसैन तकरीर करेंगे। वहीं जमा सईदी और सुफियान फूलपुरी बारगाह-ए-इमाम में मंजूम नजराना-ए-अकीदत पेश करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.