Kausambi News: 15 हजार के इनामिया आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना पुलिस ने कातिलाना हमले के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी के साथी को भी पुलिस ने पकड़ लया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। सरायअकिल के कनैली में 20 जुलाई की रात सूरज सिंह पुत्र बृजभान सिंह पर कातिलाना हमला हुआ था। मामूली बात को लेकर गांव के ही गुलशन त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी और विकास दुबे ने सूरज को घेर लिया था। गुलशन ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया था। सूरज को गोली लगी थी। यह भी पढ़ें- भैयाजी गिरोह ने की थी गोलू की हत्या, दोनों आरोपित धराये घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने आरोपी गुलशन व रोहित पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.