कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू तहसील क्षेत्र के घटमापुर गांव में पिछले 15 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण बूंद-बूंद पीने के पानी के लिए परेशान हैं। समस्या से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने बुधवार को जल निगम की टंकी का घेराव कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम की मोटर खराब होने के कारण गांव में पानी की सप्लाई बंद है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। मोटर की क्षमता कम होने के कारण भी नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। भार अधिक होने के कारण आए दिन मोटर जल जाती है। प्रदर्शन की सूचना पर जल निगम के एई सुनील सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामी...