Kausambi News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम से मिले किसान
कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी अमित पाल शर्मा को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने लंबे समय से लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि चायल स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में ट्रेजरी चालान जमा करने की सुविधा नहीं है। इसके चलते लोगों को मंझनपुर जाना पड़ता है। हरदुआ खास में पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे को दुरुस्त कराने और पानी की टंकी से पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की गई। चरवा चौराहे और तिल्हापुर मोड़ बाजार में सार्वजनिक शौचालय बनवाने की भी मांग उठाई गई। तिल्हापुर गांव में पानी की टंकी अधूरी होने से ग्रामीणों को पेयजल नहीं मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.