कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ गांव में लगा 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर बुधवार शाम जल गया। इससे करीब 500 घरों में अंधेरा छा गया।गर्मी और उमस के इस मौसम में बिना बिजली के लोग बेहाल हो गए। पेयजल की आपूर्ति भी ठप हो गई है क्योंकि, बोरिंग और मोटरें बंद पड़ी हैं। महिलाएं और बच्चे पानी के लिए परेशान हैं। गर्मी से बचने के लिए न तो पंखा चल रहा है और न ही कूलर। बुजुर्गों और बीमारों की हालत खराब हो रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग को ट्रांसफॉर्मर की खराबी पहले से पता थी, लेकिन उन्होंने समय पर मरम्मत नहीं कराई। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने कहा, हम गर्मी में पसीने में तर हैं, पानी नहीं मिल रहा। विभाग की यह लापरवाही जानलेवा सा...