कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: सरायअकिल पुलिस ने बुधवार को महुए की 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने बताया कि खोंपा निवासी मो. मासूक अली उर्फ मुन्ना को बकोढ़ा मोड़ के समीप से पकड़ा गया है। वह शराब कहीं बेचने के लिए ले जा रहा था। मुकदमा कायम कर आरोपी को निजी मुचलके पर जमानत दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Siwan News महाराजगंज में शराब के साथ गिरफ्तार, 15 लीटर शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...