Kausambi News: 1.52 लाख रुपये के लिए थाने पहुंचा दुकानदार
कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- Kausambi News: थाने के चौराहा निवासी शिवम वर्मा ने ज्वैलर्स की दुकान खोल रखी है। शिवम के अनुसार 23 नवंबर 2024 को मीरनपर गांव निवासी एक युवक ने उसकी दुकान से 4,52,816 रुपये के सोने-चांदी के सामान खरीदे थे। इसमें तीन लाख रुपये का भुगतान कर दिया और शेष डेढ़ लाख रुपये दो माह में देने का भरोसा दिया था। आरोप है कि समय बीतने के बाद भी रकम नहीं लौटाई गई। रुपये मांगने पर आरोपी और उसके परिजन टालमटोल कर रहे हैं। पीड़ित ने लेनदेन की रसीद होने का दावा करते हुए पुलिस से बकाया रकम दिलाने और कार्रवाई करने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.