कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा गांव निवासी पेशे से प्लंबर शकील की हत्या रुपयों के लेनदेन को लेकर की गई थी। पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के बाद उसका चालान कर दिया गया। नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 12 समदा निवासी इबने हसन का 40 वर्षीय बेटा शकील अहमद उर्फ राशिद प्लंबर का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात करीब नौ बजे वह छोटे भाई अतीक अहमद के लिए दवा लेने बाइक से मंझनपुर के नया नगर निवासी डॉ. नईम के यहां गया था। मंगलवार सुबह (घनश्याम चौराहा) रामवन गमन मार्ग पर स्थित छोगरियन का पूरा निवासी रामशंकर त्रिपाठी के निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर उसकी सिर कटी लाश पड़ी मिली थी। प्लंबर की हत्या धारदार हाथियार से की गई ...