Kausambi News: 'हर हर गंगे' बोलने पर दंपती को पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: चरवा थाने के जलालपुर शाना गांव में स्नान करते समय 'हर हर गंगे' बोलने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने युवक और बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जलालपुर शाना गांव निवासी भानू कुमार हेला पुत्र स्व. जियालाल रविवार सुबह अपने दरवाजे के सामने लगे नल पर स्नान कर रहा था। इस दौरान वह 'हर हर गंगे' बोल रहा था। आरोप है कि पड़ोसी ने इसे गाली समझ लिया और विवाद करते हुए भानू की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इससे उसके सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। भानू की पत्नी शालिनी देवी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.