कौशाम्बी, अक्टूबर 21 -- Kausambi News: मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। चायल तहसील क्षेत्र के मनौरी बाजार में ऐतिहासिक दशहरा मेले का भव्य आयोजन किया गया। विजयदशमी पर सजे मेले में आकर्षक झांकियों और चौकियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। चौकियों के प्रदर्शन में राधा-कृष्ण की चौकी अव्वल रही। रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजा पूरा बाजार देर रात तक रोशनी से जगमगाता रहा।मनौरी का ऐतिहासिक दशहरा मेला बाजार से लेकर रामलीला मैदान तक लगा। मेले में बच्चों के लिए खिलौनों और खेलकूद की दुकानें सजी रहीं। बाउंसिंग और नाव झूले पर बच्चों ने खूब आनंद लिया। वहीं, चाट, फुल्की, चिल्ला, चाउमीन और मनौरी की मशहूर गुड़ही जलेबी की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रावण के पुतला दहन के बा...