Kausambi News: -कुंए में मिला वृद्धा का शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
कौशाम्बी, अगस्त 26 -- Kausambi News: कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के कोटिया उपकेंद्र के समीप बुधवार सुबह कुंए में एक वृद्ध महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुंए से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।कोटिया गांव निवासी 70 वर्षीय राजकुमारी पत्नी राम लखन पाल का शव बुधवार सुबह गांव के पास स्थित एक कुंए में पड़ा मिला। ग्रामीणों के अनुसार सुबह कुछ लोग कुंए के पास बैठे थे। इसी दौरान उनकी नजर कुंए के अंदर गई तो एक वृद्ध महिला दिखाई दी। करीब जाकर देखने पर महिला के शव होने की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। मृतका के बेटे हिमांशु पाल ने शव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.