Kausambi News: हैंडपंप लगाने का झांसा देकर महिला से 17 हजार की ठगी
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उमरछा गांव निवासी शमां बेगम पत्नी मोहम्मद हारुन ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले मोहनापुर गांव का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ उसके घर आया था। आरोपितों ने घर में हैंडपंप लगाने का भरोसा दिलाते हुए 17 हजार रुपये ले लिए। उन्होंने दो दिन बाद बोरिंग का कार्य शुरू कराने का आश्वासन भी दिया था। महिला का आरोप है कि रुपये लेने के बाद सभी लोग टालमटोल करते रहे। काफी समय बीत जाने के बावजूद न तो हैंडपंप लगाया गया और न ही रकम लौटाई गई। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शनिवार को पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.