कौशाम्बी, जुलाई 3 -- Kausambi News: संदीपनघाट क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव निवासी सरिता देवी पत्नी मनोज निषाद ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे वह सरकारी हैंडपंप से पानी भरने के लिए गई थीं। आरोप है कि वहां रहे अशर्फी लाल उर्फ माछी ने उन्हें पानी भरने से रोक दिया। विरोध करने पर आरोपित ने अपने परिवार के मोनू, सोनू, मिलन और जिया लाल के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बाल पकड़ कर उसे जमींन पर पटक दिया गया। घटना देख बीच-बचाव के लिए पहुंचे पति और जेठ दिलीप निषाद को भी पीटा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...