कौशाम्बी, जुलाई 9 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के तैयबपुर मंगौरा गांव की आशा देवी पत्नी हरिश्चंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह वह घर के समीप लगे हैंडपंप पर स्नान कर रही थी। तभी पड़ोसी धर्मेंद्र वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता फकीरे व पत्नी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...