कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के सैबसा निवासी रामचंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी संतरा देवी 21 सितंबर की शाम घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी वहां पड़ोस का वीरेंद्र कुमार, उसकी पत्नी सुमित्रा देवी, दीपक कुमार और उसकी बहन कागज पहुंच गईं।पानी भरने के विवाद में इन सभी ने पीड़ित की पत्नी को गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी रुमा को भी पीटा। इससे मां-बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...