कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज-5, नए आपराधिक कानूनों एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण, साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क विधिक सहायता, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र एपं एंटी रोमियो टीम की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 एवं 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...