Kausambi News: हिनौता बाजार की मुख्य सड़क तालाब में तब्दील
कौशाम्बी, जुलाई 24 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के हिनौता बाजार की मुख्य सड़क में जल निकासी न होने के कारण तालाब में तब्दील हो चुकी है। इससे राहगीरों एवं स्कूली छात्रों का निकलना मुश्किल हो गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग में कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। हिनौता बाजार की मुख्य सड़क में पीडब्ल्यूडी की अनदेखी के चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के चलते सड़क पर घुटने बराबर पानी भरा हुआ है। इसके चलते स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों के अनुसार, पहले सड़क के किनारे नाली बनाई गई थी जिसका पानी किनारे स्थित तालाब में जाता था। लगभग एक साल से नाली टूट चुकी है, जिससे घरों का पानी एवं बारिश का पानी सड़क पर भरा रह जाता है। इसके कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.