Kausambi News: हार्डवेयर और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में घुसा पानी, परेशानी
कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: कल्याणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड कड़ा क्षेत्र के गुलामीपुर गनपा स्थित ऋतुराज एंटरप्राइजेज हार्डवेयर एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में मंगलवार रात हुई भारी बारिश का पानी भर गया। आरोप है कि एनएच-19 के किनारे स्थित नाले की समय से सफाई न होने से बारिश का पानी दुकान में घुस गया जिससे लाखों का नुकसान हो गया।गुलामीपुर के गनपा नेशनल हाईवे पर एक हार्डवेयर व इलेक्ट्रानिक की दुकान हैं। आरोप है कि नेशनल हाईवे द्वारा जलनिकासी के लिए नाली तो बनवाई गई पर साफ-सफाई न कराए जाने से वह गंदगी से पट गई है। इसका खामियाजा दुकानदार को भुगतना पड़ा। बारिश का पानी दुकान में भरने के बाद दुकान संचालक और परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पनचक्की लगाकर दुकान से पानी निकाला गया। दुकानदार के अनुसार, इससे पहले हुई बारिश में भी इसी प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.