Kausambi News: हाई रिस्क प्रेगनेंसी की समय पर पहचान से सुरक्षित होगा मातृत्व
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में शुक्रवार को अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी के निर्देशन में एएनएम एवं सीएचओ को हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) के संबंध में ममता चाइल्ड केयर टीम की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में जोखिम की समय पर पहचान कर उन्हें सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना था। ममता चाइल्ड केयर टीम ने स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि गर्भावस्था के दौरान अत्यधिक रक्तचाप, खून की कमी, मधुमेह, अत्यधिक कम या अधिक उम्र में गर्भधारण, बार-बार गर्भपात, जुड़वा गर्भ या अन्य चिकित्सकीय जटिलताएं हाई रिस्क प्रेगनेंसी की श्रेणी में आती हैं। ऐसे मामलों में समय पर जांच, विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी और संस्थागत प्रसव बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.