Kausambi News: हाईवे पार कर रही महिला को कार ने कुचला, मौत
कौशाम्बी, जुलाई 14 -- Kausambi News: सैनी थाना के विजयीपुर में मंगलवार दोपहर नेशनल हाईवे पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विजयीपुर गांव की सुदामा देवी (45) पत्नी मंगलवार दोपहर अपने पति राम भवन पटेल को खाना देने के लिए घर से निकली थीं। वह नेशनल हाईवे पार कर रही थीं। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। सिर पर गंभीर चोट आई थी। घटना की सूचना मिलते ही सैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर घायल महिला को सीएचसी सिराथू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.