Kausambi News: हाईवे पर दिवंगतों के परिजनों से मिलीं विधायक
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने बुधवार को अपने सिराथू स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने फरियादियों की शिकायतों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के बाद विधायक बीते दिनों त्रिलोकपुर के पास नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो सगे भाइयों के आवास पहुंची। विधायक ने मृतक भाइयों के पीड़ित पिता मोहम्मद शरीफ एवं परिवार से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली तथा आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.