Kausambi News: हाईवे पर ओलियम एसिड से भरे टैंकर में रिसाव, हड़कंप
कौशाम्बी, अक्टूबर 19 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कनवार बॉर्डर के पास ओलियम एसिड से भरे एक टैंकर में अचानक रिसाव होने से हड़कंप मच गया। टैंकर से एसिड सड़क पर बहने लगा, जिससे धुआं उठने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई और तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, टैंकर फतेहपुर जनपद के मालवा से बिहार के नालंदा जा रहा था। इसी दौरान कनवार बॉर्डर के पास टैंकर से ओलियम एसिड का अचानक रिसाव होने लगा। सड़क पर एसिड गिरने और उससे धुआं उठने की स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने तत्काल फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया। अग्निशमन कर्मियों ने पहुंचकर टैंकर से उठ रहे धुएं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.