Kausambi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया मोर, मौत
कौशाम्बी, अगस्त 10 -- Kausambi News: पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के अमीना शिवराज का डेरा गांव में सोमवार दोपहर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। हादसे के बाद तार से तेज आवाज आने लगी और वह जलने लगा, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार मोर उड़कर एक मकान की छत पर बैठा था। छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि आबादी के बीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन मकानों के बेहद करीब है, जिससे लोगों और पशु-पक्षियों के लिए खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लाइन की जांच कराकर सुरक्षा के जरूरी उपाय कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.