कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि पांच जून की शाम वह और उसकी पत्नी बाग में आम के पेड़ों की रखवाली कर रहे थे। तभी पड़ोसी सुमेर चंद्र अपनी बेटियों राजा देवी व सृष्टि के साथ उसके घर आया। आरोप है कि पिता-पुत्रियों ने पीड़ित की 16 साल की बिटिया को अच्छी शादी कराने का हसीन ख्वाब दिखाया। इसके बाद आरोपी सुमेर चंद्र ने उसको अपने पुत्र कृष्णा सोनकर के साथ भगा दिया। पीड़ित का कहना है कि बेटी 1.10 लाख रुपये नकद एवं गहने भी साथ लेकर गई है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने अभियुक्तों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...