Kausambi News: हफ्ता मांगने का आरोप, दुकान बंद कराने की दी धमकी
कौशाम्बी, जुलाई 19 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाने के चंद्रभानपुर मोहिनी चौराहा निवासी एक युवक ने कुछ लोगों पर हफ्ता मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत रविवार को थाने में करते हुए जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। चंद्रभानपुर मोहिनी चौराहा निवासी मोनू कुमार ने बताया कि सात जुलाई को उसकी दुकान पर चार दबंग पहुंचे और हफ्ता मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट की और हफ्ता न देने पर दुकान बंद कराने और गांव में नहीं रहने देने की धमकी दी। घटना के बाद भी आरोपी आए दिन कई लोगों के साथ दुकान पर पहुंचकर अवैध असलहे और लाठी-डंडों के बल पर धमकाते हैं। आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने से नाराज आरोपी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। दहशत के कारण वह दुकान नहीं खोल पा रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.