Kausambi News: हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भेंट की दो एसी
कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: नगर पंचायत चेयरमैन शांति कुशवाहा एवं चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा के सौजन्य से जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों की सुविधा के लिए दो अत्याधुनिक एयर कंडीशनर (एसी) भेंट की गई। भीषण गर्मी के बीच मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई इस पहल की लोगों ने सराहना की। मंदिर के पुजारी चंद्र पाल सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में मंदिर में आने वाले भक्तों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। दो एसी उपलब्ध होने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से जनसुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भक्तों को बेहतर वातावरण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.