Kausambi News: हत्या के प्रयास मामले में संदीपनघाट एसएचओ निलंबित
कौशाम्बी, अगस्त 18 -- Kausambi News: कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में गैर इरादतन हत्या की कोशिश का मुकदमा कायम करना संदीपनघाट थाना प्रभारी को महंगा पड़ गया। आईजी अजय मिश्रा ने डीएसपी से जांच कराने के बाद उनको निलंबित कर दिया है। कार्रवाई को लेकर पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के असद उल्लागंज मजरा पट्टी परवेजाबाद निवासी गनेशदीन ने पिछले दिनों आईजी से शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र अमर सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके चलते गंभीर चोटें आईं और पीड़ित का पुत्र बेहोशी की हालत में पहुंच गया था। इल्जाम है कि स्थानीय पुलिस ने शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा नहीं दर्ज किया। आरोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए गैर इरादतन हत्या की कोशिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.