Kausambi News: हत्या के प्रयास मामले में फरार चार अभियुक्त गिरफ्तार
कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- Kausambi News: पश्चिम शरीरा व संदीपनघाट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को सभी के खिलाफ लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया गया। पश्चिम शरीरा क्षेत्र के गड़रियन का पुरवा मजरा डेढ़ावल निवासी बच्चा लाल ने पांच सितंबर को पड़ोसी धर्मपाल, छोट्टन व मंगल के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम कराया था। इसी तरह संदीपनघाट क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद निवासी पिंटू ने रवि पुत्र संतोष के खिलाफ मारपीट का हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम कराया। सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.