कौशाम्बी, सितम्बर 1 -- Kausambi News: सैनी थाना पुलिस ने मंगलवार को हत्या का प्रयास करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर टीएन पांडेय ने बताया कि इलाके के खोजवापुर गांव निवासी प्रमोद पुत्र सुरेश पर पड़ोसी सोटा की हत्या की कोशिश किए जाने का आरोप है। मामले में पीड़ित की पत्नी किताबन की तहरीर पर 29 अगस्त को मुकदमा कायम किया गया था। अभियुक्त का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...