Kausambi News: हत्यारोपियों ने अधेड़ को दी जानलेवा धमकी
कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के चक गांव निवासी धर्मराज पुत्र पथरू सोनकर ने बताया कि महीने भर पहले उसके भाई लालचंद्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार की शाम उसका पिता बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के समीप मिले हत्यारोपितों के परिजन गुलाब, चौरसिया देवी व रेखा ने सरेराह रोकते हुए धमकाया कि जब तक उनका बेटा छूटकर घर नहीं आएगा, तब तक उसे चैन से नहीं रहने दिया जाएगा। शुक्रवार को थाने पहुंच पीड़ित ने मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.