कौशाम्बी, अगस्त 5 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के बदलेपुर गांव में रविवार की रात मंती देवी पत्नी मुन्नीलाल के घर में चोरी हो गई थी। चोर रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे थे। मंती देवी के घर से चोर 30 हजार रुपया नकद के अलावा सोने व चांदी के जेवर उठा ले गए थे। चोरी की सूचना पर दूसरे दिन पुलिस ने मौका-मुआयना किया। चोरी का सुराग लगाने का प्रयास किया।इसी दौरान मंती देवी ने गांव के ही गुड्डू सरोज के खिलाफ चोरी का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...