कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के चकपूरे यूसुफ मजरा मोहम्मदपुर जीता निवासी घनश्याम मौर्य ने बताया कि तीन नवंबर को उसके घर में चोरी हुई थी। चोर पत्नी का सोने का झुमका, माला, तोड़िया व 63 हजार रुपये उठा ले गए थे। बाद में पता चला कि पड़ोसी अजय कुमार की पत्नी व भांजी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...