Kausambi News: हजारों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। पिपरी थाना क्षेत्र के नौवापुर की रहने वाली उमा देवी पत्नी दिलीप पटेल ने बताया कि 22 सितंबर को उसकी 10 वर्षीय बेटी राशि घर पर अकेली थी। इस दौरान एक नकाबपोश युवक छत के रास्ते दीवार फांदकर भीतर घुस आया। वह बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपया नकद व गहने लेकर फरार हो गया।मुंह में कपड़ा बांधे होने के कारण पीड़िता की बेटी उसे पहचान नहीं सकी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने जल्द खुलासे की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.