Kausambi News: स्वीकृत स्थल छोड़ जंगलनुमा क्षेत्र में सड़क निर्माण का आरोप
कौशाम्बी, अगस्त 27 -- Kausambi News: नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड 14 वत्स नगर में प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। स्वीकृत स्थल से हटकर जंगलनुमा क्षेत्र में सड़क निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए सभासद विनोद कुमार त्रिपाठी की अगुवई में स्थानीय लोगों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। सभासद के अनुसार मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत मुख्य मार्ग से श्रीपाल के घर तक करीब 2.80 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। करीब 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क से वार्ड के लगभग 60 घरों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलनी है। आरोप है कि टेंडर में स्वीकृत स्थल दर्ज होने के बावजूद ठेकेदार ने दूसरी जगह करीब 150 मीटर सड़क का निर्माण शुरू करा दिया। इससे जिन लोगों को स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.