कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: पिपरी थाने के मोहम्मदपुर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र को चोरों ने रविवार रात निशाना बना लिया। चोर उपकेंद्र में लगे दरवाजे और खिड़कियां उखाड़कर उठा ले गए। सोमवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर उपकेंद्र पर पड़ी तो दरवाजा और खिड़की गायब देखकर हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। मोहम्मदपुर गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में चोर रविवार रात में दरवाजे और खिड़कियां उखाड़ ले गए। सुबह मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान मो. आकिब ने स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया और घटना की सूचना पुलिस समेत संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के मुताबिक स्वास्थ्य उपकेंद्र जैसे सरकारी संस्थान में ...