Kausambi News: स्वाइन फ्लू से बचाव की तैयारी तेज, दवा-बेड और जांच पर फोकस
कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: स्वाइन फ्लू (एच-1 एन-1) को लेकर प्रदेश सरकार की समीक्षा के बाद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। सीएमओ ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध और गंभीर मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार की व्यवस्था की जा रही है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू खांसने, छींकने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैल सकता है। लोगों से सर्दी, जुकाम और बुखार होने पर सावधानी बरतने, खांसते-छींकते समय मुंह-नाक ढकने और जरूरत पड़ने पर घर में आइसोलेशन में रहने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में 75 मिली ग्राम की करीब 2700 ओसेल्टामिविर कैप्सूल उपलब्ध हैं, जिन्हें सीएचसी-पीएचसी और मेडिकल कॉलेज को वितरित किया गया है। एच-1 एन-1 वैक्सीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.