Kausambi News: स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम पहुंचे सीडीओ ने वृद्धजनों को बांटा फल
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी शनिवार दोपहर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ओसा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को फल वितरित करते हुए उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इसके बाद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रबंधक आलोक राय को जरूरी निर्देश दिए। शनिवार को विकास भवन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ओसा स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां पर पहुंचकर उन्होंने आश्रित 53 वृद्धजनों को फल वितरित किया। इसके बाद उन्होंने वृद्धजनों के मध्य बैठकर उनके स्वास्थ्य का हाल जानते हुए आश्रम में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धजनों ने उन्हें बताया कि स्वास्थ्य में परेशानी होने पर उन्हें फौरन जिला अस्पताल ले जाया जाता है और इलाज कराया जाता है। यह भी पढ़ें- Begusarai N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.