Kausambi News: स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक के खतरों से किया जागरूक
कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई मंझनपुर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को डायट मैदान में एसएफडी (स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट) के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मैदान और आसपास के इलाके की सफाई की तथा लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते इस्तेमाल से पर्यावरण और पृथ्वी पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें। एक स्वर में कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग आज पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। यह मिट्टी, जल एवं जीव-जंतुओं के लिए नुकसानदायक होने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी चिंता का विषय है। नगर मंत्री दीपक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.