कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: महेवाघाट थाना क्षेत्र के पोतनिहा का पूरा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को रविवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। कक्ष संख्या सात के दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर घुसे चोर स्मार्ट क्लास की यूपीएस बैटरी उठा ले गए। घटना की जानकारी शिक्षकों को सोमवार की सुबह हुई। प्रधानाध्यापक विष्णु दत्त त्रिपाठी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...